इन्कम टैक्सपेयर्स के लिए ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं है बजट में की गई घोषणाएं
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में नौकरीपेशा लोगों को टैक्स से राहत दिलाने के लिए जो तीन घोषणाएं की हैं, उनसे 4400 रुपए सालाना तक की बचत होगी। सेक्शन 87ए के तहत टैक्स रिबेट की सीमा दो हजार रुपए से ...
बढ़ा कर पांच हजार रुपए कर दी गई है। इससे 300 रुपए बचेंगे। किराये के मकान पर रहने वाले और एचआरए नहीं पाने वाले नौकरीपेशा लोगों की कर योग्य आय में कटौती की सीमा 24 हजार रुपए से बढ़ा कर 60 हजार रुपए किया गया है। इससे टैक्स में 3600 रुपए की सालाना बचत होगी। पहला घर खरीदने वाले को ब्याज की रकम में 50 हजार रुपए की अतिरिक्त कटौती का फायदा मिलेगा। पर इसके लिए शर्त यह है कि घर 50 लाख रुपए से कम का और लोन 35 लाख रुपए से अधिक का नहीं होना चाहिए। जो लोग इस प्रावधान का पूरा फायदा उठाएंगे उन्हें टैक्स में अधिकतक 500 रुपए की बचत होगी।