VOOZH about

URL: https://bazaar.businesstoday.in/videos

⇱ Videos: बिज़नेस, इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर मार्केट Videos, Video Gallery


👁 scorecardresearch
NewsVideos

Videos

Advertisement

सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले राज्य में अक्सर होते थे दंगे! पुलिस के अधिकारी भी नहीं थे सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में यूपी पुलिस की पहचान पूरी तरह बदल गई है। योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए प्रशासनिक सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज यूपी पुलिस कानून-व्यवस्था और जनसेवा के लिए पूरे देश में मिसाल बन रही है। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य में अक्सर दंगे होते थे, लंबे समय तक कर्फ्यू लगा रहता था और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में "पुलिस के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं रहते थे", जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। योगी के अनुसार, पुलिस सुधारों की वजह से आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, अपराध पर नियंत्रण बढ़ा है और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

'Telegram 48 घंटे बाद भी पीडीएफ फाइल में बदलाव करने की अनुमति देता है': V. Kamakoti का बड़ा खुलासा

आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी के एक डेमो के बाद डिजिटल सबूतों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। उन्होंने दिखाया कि टेलीग्राम पर भेजी गई एक PDF फाइल को बाद में बदला जा सकता है, जबकि उसका पुराना टाइमस्टैम्प वही बना रह सकता है। वी. कामकोटी ने अपने प्रदर्शन में बताया कि किसी खास समय पर मिली PDF को बाद में दूसरी फाइल से बदला जा सकता है, लेकिन देखने पर ऐसा लग सकता है कि वही पुरानी फाइल मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा संभव है, तो कानूनी मामलों या जांच में टेलीग्राम के मैसेज और फाइलों को डिजिटल सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने पर सवाल खड़े हो सकते हैं। उन्होंने लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा न करने की सलाह दी और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की जरूरत पर जोर दिया।

India-Canada FTA: पीएम मोदी बोले मेरे कोशिश है कि मैं इसी साल कनाडा जाऊं और मेरे जाने से पहले एफटीए हो जाए...

फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने उन्हें देश आने का न्योता दिया है और उनका प्रयास रहेगा कि इस साल उनकी कनाडा यात्रा से पहले ही इस एग्रीमेंट को अंतिम रूप दे दिया जाए। इसके अलावा, दोनों देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलकर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं।

advertisement

E100 फ्यूल के बाद अब हाइड्रोजन से दौड़ेंगी बसें! जानिए नितिन गडकरी का नया पायलट प्रोजेक्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर और किसानों को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है! गडकरी के मुताबिक, अगले डेढ़-दो महीनों में Toyota, Suzuki, MG और Hyundai जैसी दिग्गज कंपनियां 100% इथेनॉल (Ethanol) पर चलने वाली गाड़ियां लॉन्च करने जा रही हैं, जो पेट्रोल का सबसे बेहतरीन विकल्प बनेंगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता और हवाई ईंधन दाता भी बन रहा है। गडकरी ने नागपुर में पानी (Electrolyzer) से ग्रीन हाइड्रोजन निकालकर बसें चलाने के नए पायलट प्रोजेक्ट की भी घोषणा की। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें!

एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कब से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

आज से जेवर (नोएडा) इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत हो गई है। इस बड़े मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि यह एयरपोर्ट आने वाले समय में देश का एक बहुत बड़ा ट्रांसपोर्ट हब बनेगा। जब उनसे पूछा गया कि यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flights) कब से शुरू होंगी, तो उन्होंने इसके लाइसेंस और टर्मिनल अप्रूवल को लेकर बड़ी जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसें पहले ही चलाई जा चुकी हैं। इसके अलावा, एयर इंडिया क्रैश जांच रिपोर्ट में हो रही देरी पर भी मंत्री जी ने खुलकर जवाब दिया। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!

यूएस-ईरान शांति समझौते में क्या-क्या शामिल, 14 प्वाइंट में समझें

अमेरिका और ईरान के बीच एक बहुत बड़ा समझौता होने जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। इस समझौते के बाद लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग रुक जाएगी। ईरान अगले 30 दिनों में हॉर्मुज रास्ते (Strait of Hormuz) को दोबारा खोल देगा, जिससे जहाजों का आना-जाना शुरू हो सके। इसके बदले अमेरिका अपनी नौसेना को वहां से हटा लेगा और ईरान के तेल बेचने पर लगी पाबंदियां भी खत्म हो जाएंगी। जब ईरान का तेल बाजार में आएगा, तो पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं। साथ ही, ईरान के फ्रीज किए गए अरबों डॉलर भी उसे वापस मिल जाएंगे। पूरी खबर को जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!

advertisement

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट

उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आखिरकार उड़ानों की शुरुआत हो गई है। लखनऊ से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ्लाइट 6E-2278 यहां पहुंची, जिसके साथ एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो गया। यह फ्लाइट जेवर से आगे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई और सुबह 11:05 बजे वहां पहुंचने वाली है। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। माना जा रहा है कि इससे इलाके में निवेश बढ़ेगा, नए रोजगार के अवसर बनेंगे और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

SBI या HDFC Bank - निवेशकों को कहां होगा ज्यादा का फायदा, जानिए एक्सपर्ट प्रदीप हल्दर की राय

बैंकिंग सेक्टर में निवेश को लेकर सवाल उठता है कि State Bank of India (SBI) या HDFC Bank- किस शेयर में बेहतर मौका है? PHD Capital के प्रदीप हल्दर के अनुसार फिलहाल वह SBI को अधिक पसंद करते हैं। उनका मानना है कि PSU बैंक होने के कारण SBI में तेजी की संभावना ज्यादा मजबूत दिख रही है और यह जल्द ही नए ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ सकता है। वहीं HDFC Bank फिलहाल कुछ दबाव और सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने RBL Bank और Federal Bank को भी वैल्यूएशन के लिहाज से आकर्षक बताया है। जानिए पूरी बैंकिंग स्ट्रैटेजी और आगे के संभावित लेवल्स।

शुक्रवार को बाजार में शानदार रैली! एक्सपर्ट प्रदीप हल्दर ने बताया अलगे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रहेगी या नहीं?

बाजार में आई हालिया रिकवरी क्या अगले सप्ताह भी जारी रहेगी या ऊपरी स्तरों पर फिर से बिकवाली हावी होगी? इसी सवाल का जवाब देते हुए मार्केट एक्सपर्ट और PHD CAPITAL के सीईओ प्रदीप हल्दर ने निफ्टी और बैंक निफ्टी के प्रमुख टेक्निकल लेवल पर अपनी राय शेयर की। उनके अनुसार बाजार फिलहाल एक निश्चित दायरे में कारोबार कर रहा है और निवेशकों को खबरों के बजाय तकनीकी संकेतकों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, जबकि बैंक निफ्टी में इसकी तुलना में अधिक मजबूती दिखाई दे रही है। जानिए अगले हफ्ते बाजार की संभावित दिशा, महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर, तथा निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए क्या हो सकती है रणनीति।

advertisement

BRICS Agriculture Meeting: छोटे किसानों की तकदीर बदलने पर होगा मंथन! शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों की बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में खेती के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के तरीकों पर खास चर्चा की जाएगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा हमारे छोटे किसानों का है। ब्रिक्स देश मिलकर इस बात पर विचार-विमर्श करेंगे कि छोटे किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से कैसे मजबूत और सशक्त बनाया जाए। कृषि मंत्री आज दोपहर बाद विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

500 साल बाद राम मंदिर निर्माण से बदली भारत की तस्वीर, बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

मथुरा, काशी और भोजशाला को लेकर मोदी सरकार का अगला प्लान क्या है? इस एक्सक्लूसिव वीडियो में देखिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सबसे बड़ा बयान! जब उनसे मथुरा और काशी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए इस पर कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा। वहीं, उन्होंने राम मंदिर को भारत के सौभाग्य के सूर्योदय की शुरुआत बताया। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला पर बड़ा खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद वहां पूजा शुरू हो चुकी है। अब सरकार भोजशाला को संस्कृत और रिसर्च का एक बड़ा ग्लोबल हब बनाने जा रही है। पूरी खबर के लिए वीडियो को आखिर तक देखें!

टाटा ने रचा इतिहास! भारत में बने C295 सैन्य विमान ने भरी पहली उड़ान, सामने आया VIDEO

भारत ने रक्षा (Defense) के क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रच दिया है! 'मेक इन इंडिया' के तहत टाटा (Tata) और एयरबस (Airbus) ने मिलकर भारत की धरती पर पहला C295 फौजी विमान (Military Transport Aircraft) बनाकर खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना के लिए कुल 56 विमानों की एक बहुत बड़ी डील हुई थी। और अब, इस डील के तहत भारत में ही इन विमानों को बनाने और जोड़ने (Assemble करने) का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। टाटा का यह ऐतिहासिक कदम न सिर्फ हमारी वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत को कई गुना बढ़ाएगा, बल्कि पूरी दुनिया को दिखा देगा कि भारत अब खुद अपने मिलिट्री विमान बना सकता है।

advertisement

Gajendra Singh Shekhawat: '2014 से पहले हीन भावना में था देश!' जानिए गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्यों कहा कि मोदी राज में मिली असली सांस्कृतिक आजादी

इस विशेष साक्षात्कार में, भारत के पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रवाद और ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार पर चर्चा की। उन्होंने 2014 के बाद से भारत की छवि में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भारत को गरीब और पिछड़े देश के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज का युवा भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता पर गर्व करता है। राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा, 'भगवान श्री राम का मंदिर जब 500 साल पहले ध्वस्त किया गया था, तब भारत के सौभाग्य का सूर्य अस्त हो गया था।' इसके साथ ही, उन्होंने भोजशाला के विषय पर अपनी बात रखी और स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्णय के बाद वहां एएसआई के नियमों के अनुरूप पूजा प्रारंभ हो गई है। उन्होंने यह भी कहा, 'भोजशाला भारत में एक बड़ा तीर्थ और ज्ञान दोनों का केंद्र बनेगा।' शेखावत ने मथुरा और काशी के मामलों पर न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा करने की बात कही।

Piyush Goyal on PM Modi: '55 साल का बेदाग जीवन...' पीयूष गोयल ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके 55 साल के बेदाग सार्वजनिक जीवन की जमकर तारीफ की है। गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है और वे दुनिया के सबसे भरोसेमंद नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि देश को अभी कई सालों तक पीएम मोदी के नेतृत्व की जरूरत है ताकि साल 2047 तक 'विकसित भारत' और एक समृद्ध देश बनाने का सपना पूरा हो सके। पूरा देश आज पीएम मोदी पर अटूट विश्वास रखता है।

श्रीनगर से लेह अब सिर्फ कुछ घंटों में! जोजिला टनल के खुदाई का काम हुआ पूरा, गडकरी ने शेयर किया ये वीडियो

भारत के लिए एक बहुत बड़ी और गर्व की बात है! एशिया की सबसे लंबी सुरंग यानी जोजिला मेन टनल (Zojila Main Tunnel) का ऐतिहासिक 'ब्रेक-थ्रू' (आर-पार खुदाई का काम) पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस खास पल का एक शानदार वीडियो शेयर किया है और इसे भारतीय इंजीनियरों की ताकत और कमाल का नमूना बताया है। यह सुरंग बनने से अब श्रीनगर, कारगिल और लेह-लद्दाख के बीच का रास्ता हर मौसम में खुला रहेगा—चाहे कितनी भी बर्फबारी क्यों न हो। इससे न सिर्फ वहां के लोगों की जिंदगी आसान होगी, बल्कि हमारी सेना के लिए भी बॉर्डर तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा।

advertisement

यूपी में प्रोजेक्ट गंगा लॉन्च! सीएम योगी बोले- इंटरनेट जितनी फास्ट होगी डेवलपमेंट की गति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Project Ganga का शुभारंभ करते हुए डिजिटल सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 8000 Digital Entrepreneurs तैयार किए जाएंगे, जिनमें 50 फीसदी महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि Broadband और तेज Internet आज विकास की सबसे बड़ी जरूरत हैं और इससे गांवों तक बदलाव पहुंचेगा। Project Ganga, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Digital India, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। इस पहल से डिजिटल सेवाओं, रोजगार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा यूपी डिजिटल क्रांति का नया मॉडल बनेगा।

जोजिला टनल में आज ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता

भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और स्ट्रेटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से आज का दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है. दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बन रही आधुनिक तकनीक की नायाब मिसाल 'जोजिला सुरंग' को आज मंगलवार, 9 जून 2026 को अपना आखिरी 'ब्रेकथ्रू' हासिल होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी खुद इस ऐतिहासिक ब्लास्ट और अंतिम ब्रेकथ्रू के मौके पर मौजूद रहेंगे. नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के अधिकारियों के मुताबिक, ये बड़ी कामयाबी तय समय से 6 महीने पहले ही हासिल कर ली गई है.सुरंग निर्माण में 'ब्रेकथ्रू' का मतलब पहाड़ के भीतर आर-पार रास्ता खुल जाना है. जब इंजीनियर और मजदूर पहाड़ के दोनों छोरों से एक साथ खुदाई शुरू करते हैं और बीच में आकर दोनों रास्ते आपस में मिल जाते हैं, तो उसे 'ब्रेकथ्रू' कहा जाता है.

BT Sustainability Summit 2026: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सस्टेनेबिलिटी को लेकर बताया प्लान

सतत विकास (Sustainability) पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश में Eco Sensitive Zones की संख्या 24 से बढ़कर 391 हो गई, जबकि Tiger Reserves 47 से बढ़कर 58 हो गए। भारत में अब 100 Ramsar Sites हैं और Forest Cover बढ़ाने पर भी लगातार काम हुआ है। मंत्री ने कहा कि उद्योगों को अपने मुनाफे का एक हिस्सा रिसर्च, इनोवेशन, स्किल और कैपेसिटी बिल्डिंग में लगाना चाहिए, ताकि देश का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

advertisement

इस साल इतनी घट सकती है भारत की GDP, जानिए क्या है वजह

आरबीआई (RBI) गवर्नर ने खुद देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ी जानकारी दी है! गवर्नर ने बताया कि दुनिया भर में बढ़ते तनाव, महंगे कच्चे तेल-बिजली और इस साल कम मानसून की आशंका के कारण देश की जीडीपी (GDP) ग्रोथ का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% किया गया है। गवर्नर ने साफ किया कि इन वजहों से बाजार और खेती-किसानी पर थोड़ा दबाव जरूर दिखेगा, लेकिन सरकार का बढ़ता खर्च, बैंकों की मजबूत स्थिति और आधुनिक कृषि तकनीकें इस संकट को कम करने में पूरी मदद करेंगी।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान! विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे ये 5 बड़े कदम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 5 बड़े कदमों का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से सरकारी बॉन्ड्स (G-Secs) पर टैक्स में बड़ी छूट मिलने के बाद, अब आरबीआई ने 15, 30 और 40 साल के लंबे समय वाले सरकारी बॉन्ड्स को भी विदेशी निवेशकों के लिए पूरी तरह खोल दिया है। इतना ही नहीं, NRIs और विदेश में रहने वाले आम लोगों के लिए भी भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने की सीमा को काफी बढ़ा दिया गया है। देश में डॉलर की आमद और विदेशी पूंजी को तेजी से बढ़ाने के लिए सरकारी कंपनियों और बैंकों को 30 सितंबर 2026 तक फॉरेक्स स्वैप और हेजिंग कॉस्ट में बहुत बड़ी राहत दी गई है

Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today