![]() |
VOOZH | about |
जी-7 शिखर सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर के होटल रॉयल में हो रहा है. ये होटल 117 साल पुराना है. इस महल का नाम ब्रिटेन के राजा एडवर्ड VII के नाम पर मिला था. हालांकि वो कभी इस महल में कदम नहीं रख पाए. यह होटल 100 हेक्टेयर में फैला है.
सैन फ्रांसिस्को स्थित टेक कंपनी की को-फाउंडर Amanda Zhu ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में बताया कि उनकी कंपनी कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस बुलाती है, लेकिन इसके लिए आने-जाने और खाने-पीने जैसे कई खर्च कंपनी खुद उठाती है.
यह वीडियो सिर्फ एक सिनेमाघर की कहानी नहीं है, बल्कि सीमित संसाधनों के बीच लोगों की जुगाड़ और मनोरंजन के तरीके को भी दिखाता है. आधुनिक सुविधाओं की कमी के बावजूद गांव के लोगों ने अपने लिए एक ऐसा देसी थिएटर तैयार कर लिया है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है.
रिसर्चर्स ने 2007 से 2011 के बीच के समय का अध्ययन किया. उस दौरान अमेरिका में iPhone सिर्फ AT&T नेटवर्क के जरिए उपलब्ध था. इसलिए जिन इलाकों में AT&T की अच्छी मोबाइल ब्रॉडबैंड पहुंच थी, वहां लोगों को iPhone जल्दी मिला.
फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास एक मनोरोग अस्पताल में मरीजों के लिए डंकी थेरेपी शुरू की गई है. इस थेरेपी में मरीज गधों को घुमाते हैं, उन्हें खाना खिलाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि शांत स्वभाव वाले इन जानवरों के साथ समय बिताने से मरीजों का तनाव और बेचैनी कम होती है.
एल नीनो प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) से जुड़ी एक प्राकृतिक जलवायु प्रक्रिया है. जब महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है, तब इसे एल नीनो कहा जाता है.
ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों ने एक ऐसी बड़ी कार्रवाई की है जिसने सबको हैरान कर दिया. एक ही जगह से 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच जब्त किए गए हैं, जिनमें कुछ इतने बड़े हैं कि इंसान की हथेली जितने दिखते हैं.
World Environment Day 2026 Theme And History: पूरी दुनिया में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन लोगों को पेड़-पौधों का महत्व बताया जाता है. पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है. आज हम आपको विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और एक पेड़ का क्या महत्व है, उसके बारे में बता रहे हैं.
नई यूनिवर्सल वैक्सीन का तरीका इससे अलग है. वैज्ञानिकों ने AI को दुनिया भर में अब तक सामने आए वायरसों और उनके सभी ज्ञात म्यूटेशन्स का डेटा दिया. इसके बाद AI ने वायरस के ऐसे हिस्से की पहचान की, जो उसके जीवित रहने के लिए बेहद जरूरी है और जो आसानी से नहीं बदलता.
Paris Haute Couture Week दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट माना जाता है. इसका आयोजन हर साल फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाता है. यहां दुनिया के सबसे बड़े और लग्जरी फैशन हाउस अपने खास डिजाइन पेश करते हैं.
Benefits of Cycling: पूरी दुनिया में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है. शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए साइकिल चलाना सबसे आसान तरीका है. एक्सरसाइज करने के लिए साइकिल सबसे बेस्ट है. रोज सिर्फ आधे घंटे साइकिल चलाने के एक-दो नहीं बल्कि अनेक फायदे होते हैं. आइए साइकिल चलाने के फायदे जानते हैं.