VOOZH about

URL: https://x.com/CaptAbhimanyu

⇱ Captain Abhimanyu (@CaptAbhimanyu) / X


Captain Abhimanyu
13.3K posts
Captain Abhimanyu
@CaptAbhimanyu
Former Finance, Revenue, Excise & Taxation, Planning, Consolidation, Rehabilitation, Law & Legislative Minister, Govt of Haryana.
Haryana
Born December 18
Joined April 2011
  • Pinned
    आज नई दिल्ली में @BJP4India के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हम उनके नेतृत्व में एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
  • राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित @KanganaTeam के बारे में शिवसेना नेता की अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय है. किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद होने का यह अर्थ कतई नहीं हो सकता कि आप उस व्यक्ति का चरित्र हनन करते हुए निम्न स्तरीय भाषा पर उतर आएं. मैं ऐसी भाषा व व्यवहार की निंदा करता हूँ.
  • जन्म प्रारब्ध से है और कर्म व्यक्ति की स्वतंत्र क्रिया है. सम्पत्ति विरासत में प्राप्त कर सकते हैं लेकिन विचारधारा नहीं. वंश तंत्र जनतंत्र का विरोधी विचार है. वंश से अधिक विचार व कर्म महत्वपूर्ण हैं. श्री बाला साहेब ठाकरे के लिए विचारधारा सर्वोच्च थी, इनके लिए कुर्सी बडी है.
    तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।
  • नेहरु जब इंग्लैण्ड में मौज कर रहे थे तब भी भारतीय सेनाएं प्रथम विश्व युद्ध में लड़ाई लड़ रही थी। कमलनाथ जी को अपने इतिहास की जानकारी ठीक कर लेनी चाहिए। अगर नेहरु ने 1947 में UNO जाने की ग़लती नहीं की होती तो केवल एक और सप्ताह में भारतीय सेना POK को भी पाक के कब्जे से छुड़वा लेती।
  • झूठ बोलना अच्छी बात नहीं है जी. झूठ बोलना बंद करिए. इस झूठ की वजह से ही जनता ने कॉंग्रेस को नकार दिया है. सच ये है कि 5 साल पहले हरियाणा पर 60 हज़ार करोड़ नहीं बल्कि करीब 97 हजार करोड़ कर्ज था. इसमें बिजली कम्पनियों का करीब 26 हज़ार करोड़ कर्ज भाजपा सरकार ने अपने खाते में लिया था
    खट्टर सरकार ने हरियाणा को क़र्ज़ में डुबोया। हरियाणा के गठन यानी साल 1966 से 2014 तक कुल क़र्ज़ था ₹60,000 करोड़, खट्टर सरकार ने 5 साल में क़र्ज़ लिया ₹1,07,000 करोड़। अब हरियाणा पर क़र्ज़ हुआ ₹1,67,000 करोड़। न भविष्य का रास्ता, न कोई काम, क़र्ज़ लेकर करे ऐशो आराम।
  • कोरोना के इलाज के लिए भारत बायोटेक द्वारा बनाई जा रही #COVAXIN का मानव परीक्षण रोहतक की पीजीआई में आज से शुरु हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन लोगों को यह वैक्सीन दी गई है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा. इसके परीक्षण से जुडे सभी डॉक्टरों एवं वॉलंटियर्स को शुभकामनाएँ.
  • मौसम समाचार: कल काशी की गलियों में आई जन सुनामी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की बची खुची उम्मीदें भी बह गईं. कुछ 'मछलियों' ने तो सुनामी आने पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुँच कर अपनी जान बचाई. #KashiBoleNamoNamo
  • हरियाणा में भाजपा की बडी जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी. यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर है. #VijayiBharat#WelcomeBackModiJi
  • प्रदेश सरकार ने स्कूल इंफोर्मेशन मैनेजर्स का पारिश्रमिक 22050 रू से बढाकर 36050 रू मासिक कर दिया है. इन्हें 1000 रू मेडिकल भत्ता भी मिलेगा. हरियाणा में स्कूल इंफोर्मेशन मैनेजर्स के 1487 पद स्वीकृत हैं. सरकार के इस निर्णय से SIM को वार्षिक करीब सवा 12 करोड़ का लाभ होगा.
  • मेरा विश्वास है कि मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया #MissionKarmayogi सिविल सेवा की कार्य पद्धति को ओर भी बेहतर बनाने में कारगर सिद्ध होगा और कल्पनाशील, पारदर्शी, ऊर्जावान व पेशेवर प्रशासनिक अधिकारी भारत को विश्वगरु बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। @narendramodi
Don't miss what's happening
People on X are the first to know.