प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?
मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।
नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
Lalu Prasad Yadav
5,540 posts
Lalu Prasad Yadav
@laluprasadrjd
Office of Former CM (Bihar), Railway Minister, India, National President- RJD, Ex. President Patna University, Socialist Patriarch & Long time Parliamentarian
- हनुमान चालीसा पढना है तो मंदिर मे जाइए, मस्जिद में क्यूँ जा रहे हो? ये Irritate करने जाते है जिस से लोग रिएक्ट करें और दंगा हो। ये लोग देश को टुकड़ों में बाँटना चाहते है।00:00
- PFI की तरह जितने भी नफ़रत और द्वेष फैलाने वाले संगठन हैं सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिसमें RSS भी शामिल है। सबसे पहले RSS को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है। आरएसएस पर दो बार पहले भी बैन लग चुका है। सनद रहे, सबसे पहले RSS पर प्रतिबंध लौह पुरुष सरदार पटेल ने लगाया था।
- शहाबुद्दीन के निधन की ख़बर सुन मर्माहत हूँ। ये मेरे लिए निजी क्षति है। मैं और राबड़ी देवी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर मरहूम को जन्नत में मक़ाम दें और इस दुःख के घड़ी में हिना शहाब को सब्र और हिम्मत दें।
- महंगाई कम करने का नुस्खा दे रहा हूँ। NDA हटाओ, महंगाई घटाओ
- रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ। ॐ शांति ॐ
- पटना को हुमच दिया सब! जन समुद्र था जन समुद्र। #जनविश्वास_महारैली
- अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई...ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!00:00
- नवरात्रि के पवित्र अवसर पर माता रानी के असीम आशीर्वाद तथा रहमतों, नेकियों और बरकतों के मुक़द्दस माह-ए-रमजान एवं चैती छठ महापर्व के पावन दिन लक्ष्मी रत्न पौत्री के जन्म पर प्रेषित आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। #TejashwiYadav
- हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?
- 15 साल से एनडीए बिहार को पीसिंग पीसिंग एंड पीसिंग, जनता क्राइंग क्राइंग एंड क्राइंग
- समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।विनम्र श्रद्धांजलि।
- 1996-97 में जब हम समाजवादियों की देश में जनता दल की सरकार थी जिसका मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था, हमने पोलियो टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त आज जैसी सुविधा, जागरुकता भी नहीं थी फिर भी 07/12/96 को 11.74 करोड़ और 18/01/97 को 12.73 करोड़ शिशुओं को पोलियो का टीका दिया गया था।
